संत रविदास जी की 5 बातें, जो हम सबको अपने जीवन में माननी चाहिए
️ सबमें एक ही परमात्मा है — किसी भी इंसान में ऊँच-नीच मत देखो, सभी में भगवान का अंश है।
मन को पवित्र रखो — अगर मन चंगा है, तो सब कुछ पवित्र है —
"मन चंगा तो कठौती में गंगा"
भक्ति में भेदभाव नहीं
— ईश्वर भक्ति सबके लिए समान है, चाहे अमीर हो या गरीब।
समानता और न्याय का पालन करो
— किसी के साथ अन्याय या भेदभाव मत करो।
सच्चा कर्म ही पूजा है
— मेहनत, सच्चाई और ईमानदारी से किया गया काम ही सबसे बड़ी आराधना है।