Buddha and Ghost story बुद्ध और भूत-प्रेत की कहानी (Buddha and ghost story)
हम सब कही न कही ये मानते है ,भूत प्रेत जैसा कुछ नहीं होता है ,लेकिन कभी कभी नियति कुछ अलग करती है,ये किस्सा भी कुछ इस ही जैसे अभी की बात हो , जैसे एक समय की बात है भगवान बुद्ध अपने शिष्यों के साथ एक गांव में गए। उस गांव के लोग भयभीत थे क्योंकि सारे गांव वालों का मानना था कि ,वहां एक बड़े पेड़ के नीचे भूत-प्रेत का वास है। और लोग काफी परेशान रहते थे और तो और लोगों का कहना था, कि जो भी उस पेड़ के पास जाता, वह बीमार पड़ जाता या उसकी मृत्यु हो जाती।
गांव वालों की उम्मीद
गांव वालों को लगा ये महात्मा बुद्ध हमें इस परेशानी से आजाद कर सकते है,गांव वालों ने भगवान बुद्ध से उस समस्या का समाधान करने की प्रार्थना की। बुद्ध ने मुस्कुराते हुए कहा, डरो मत, मैं उस पेड़ के पास जाऊंगा।
बुद्ध ने सोचा इसका निदान कैसे किया जाए उन्होंने,उसी रात निर्णय लिया और रात के समय भगवान बुद्ध उस पेड़ के नीचे ध्यान में बैठ गए। धीरे-धीरे रात गहरी होती गई, और अचानक एक भयानक आकृति प्रकट होती हुई दिखाई उन्होंने बड़े ध्यान से देखा। सब अंधेरा था और वह एक भूत था जैसा सब गांव वाले कहते थे। अब भूत को लगा यह व्यक्ति डर हो नहीं रहा है और उसने क्रोधित होकर बुद्ध से कहा, यह मेरी जगह है। तुम यहां से तुरंत चले जाओ, वरना तुम्हें नुकसान होगा। तुम्हे इसका दंड झेलना पड़ेगा।

बुद्ध और भूत-प्रेत की कहानी (Buddha and ghost story)
बुद्ध ने सारी बाते सुनी और भगवान बुद्ध ने शांत और करुणामय स्वर में कहा “तुम बहुत परेशान से लग रहे हो। क्या तुम्हें किसी मदद की ज़रूरत है?” भूत को लगा ये क्या बोल रहे है ये ,लेकिन उनकी करुणा से भूत आश्चर्यचकित हो गया। उसने कहा, “तुम मुझसे डरते क्यों नहीं? सभी लोग मुझसे डरते हैं।ये गांव वाले सब डरते है।
भगवान बुद्ध ने कहा, डर तब होता है जब कोई अज्ञानता में रहता है। लेकिन मैं समझता हूं कि तुम भी किसी कारण से यहां बंधे हुए हो। बताओ, मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूं? और तुम्हे इस मुश्किल से निकाल सकता हु।
भूत को हुआ एहसास
भूत समझ चुका था और भूत ने रोते हुए बताया कि वह एक समय में इसी गांव का व्यक्ति था। उसने जीवन में कई बुरे कर्म किए, और मरने के बाद उसे यह रूप मिला। वह यहां फंसा हुआ है और किसी से मदद नहीं मिल रही। बुद्ध ने उसे ध्यान और अच्छे कर्मों की शक्ति का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा,यदि तुम अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छे विचारों और कार्यों का पालन करोगे, तो तुम्हारा यह दु:ख समाप्त हो जाएगा भूत ने बुद्ध की बात मानी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का वादा किया। धीरे-धीरे, उसने अपनी अशुभ प्रवृत्तियों को त्याग दिया और मुक्त हो गया। इस घटना के बाद गांव के लोग न केवल भयमुक्त हो गए, बल्कि भगवान बुद्ध के प्रति उनकी श्रद्धा और भी बढ़ गई।
बुद्ध और भूत-प्रेत की कहानी से मिली सीख (Moral)
जीवन में भी भूत-प्रेत का भय हमारे अज्ञान और मानसिक कमजोरी का प्रतीक है। यदि हम करुणा, धैर्य और सच्चे ज्ञान के मार्ग पर चलते हैं, तो हर प्रकार का भय और संकट दूर हो सकता है।आगे बढ़ने का भी यही तरीका है।



