चींटी और टिड्डे की कहानी | Panchatantra Story in Hindi | मेहनत का मीठा फल
परिचय
नमस्कार दोस्तों! मैं गुलाब कुमार- आपका स्वागत करता हूं , आपके www.HindiStories24.com पर, हम आपके लिए लाते हैं ऐसी सच्ची, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली हिंदी कहानियाँ, जो सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं बल्कि ज़िंदगी में कुछ अच्छा सीखने के लिए होती हैं।
आज की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है ,सफलता, संघर्ष और जीवन की एक बड़ी सीख से भरी हुई। इसे आसान और अपने पन वाली भाषा में लिखा गया है, ताकि पढ़ते-पढ़ते लगे जैसे कोई अपना किस्सा सुना रहा हो। तो चलिए, बिना समय गंवाए शुरू करते हैं, आज की शानदार चींटी और टिड्डे की कहानी।
एक समय पहले आनंद वन नाम के एक सुंदर जंगल में चारों ओर हरियाली फैली हुई थी। जंगल के बीचों-बीच सुनहरी गेहूँ की फसलें लहलहाती रही थीं और पास ही एक छोटी नदी बह रही थी। उसी जंगल में एक मेहनती चींटी रहती थी, जिसका नाम श्रुति था। उसके साथ उसकी तीन बहनें धृति, स्मृति और कीर्ति भी रहती थीं।
चारों बहने पूरे दिन मेहनत करतीं। सुबह सूरज निकलते ही वे दाने इकट्ठा करने निकल जाती और शाम तक अपने बिल में अनाज जमा करती रहतीं। अनाज को संभाल कर रखती।
उसी जंगल में एक हरा-भरा टिड्डा भी रहता था। उसका नाम मधु था। मधु की आवाज़ बहुत मधुर थी। वह पूरे दिन पेड़ों की डालियों पर बैठकर गाना गाता, बांसुरी जैसी धुनें निकालता और नाचता रहता।
एक दिन मधु ने श्रुति से कहा,तुम लोग हर समय काम ही करती रहती हो। ज़िंदगी का मज़ा भी लिया करो। जिंदगी बेरंग कर बीती हो।श्रुति मुस्कुराकर बोली, मित्र, अभी गर्मियों का समय है। यही समय है भविष्य की तैयारी का। मधु हंसने लग । बोला कल की चिंता छोड़ो, आज खुश रहो।

चींटी और टिड्डे की कहानी का दृश्य
फिर श्रुति ने शांत स्वर में कहा,आज की मेहनत ही कल की सुरक्षा बनती है। लेकिन मधु ने उसकी बात को मज़ाक समझकर फिर गाना शुरू कर दिया। दिन बीतते गए। चींटियाँ लगातार दाने जमा करती रहीं। उनका छोटा-सा बिल धीरे-धीरे अनाज से भरने लगा। दूसरी ओर मधु ने पूरे मौसम में कोई तैयारी नहीं की।
एक शाम जंगल में बूढ़ा कछुआ ऋषभ आया। उसने मधु से कहा,बेटा, मौसम हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मधु बोला,जब जंगल इतना सुंदर है, तो मुझे किस बात की चिंता? कछुए ने केवल मुस्कुराकर आकाश की ओर देखा। दूर काले बादल दिखाई देने लगे थे।
मौसम बदल गया
कुछ ही दिनों बाद मौसम बदल गया और तेज़ बारिश शुरू हो गई। हवा इतनी तेज़ चली कि पेड़ों की डालिया झुक गईं। खेत पानी से भर गए और खुले मैदानों में रखा भोजन बह गया।
मधु भूखा हो गया।अब उसे समझ आने लगा कि उसने पूरे मौसम केवल गाने और मस्ती में बिताया, लेकिन एक दाना भी नहीं बचाया।
वह भीगता हुआ श्रुति के बिल के पास जा पहुंचा… बारिश लगातार कई दिनों तक होती रही। हवा इतनी तेज़ थी कि पेड़ों की टहनियाँ टूटने लगीं। खेतों में पानी भर गया और सब रखा अनाज बह गया। अब टिड्डा मधु कई दिनों से भूखा था। उसके पास न खाने के लिए दाना था और न रहने के लिए सुरक्षित जगह।
वह भीगते हुए वह चींटी श्रुति के छोटे-से बिल के पास पहुंचा। अंदर से गर्माहट और भोजन की खुशबू आ रही थी। मधु ने धीरे से आवाज़ लगाई, “श्रुति… क्या तुम मेरी मदद करोगी? श्रुति बाहर आई। उसने देखा कि मधु ठंड से कांप रहा है और बहुत कमजोर हो चुका है।
चींटी ने की टिड्डे की मदद
धृति बोली, “यही तो हमें मेहनत करने पर मजाक उड़ाता था। स्मृति ने कहा, अगर हमने इसे भोजन दे दिया, तो हमारी मेहनत कम पड़ जाएगी।लेकिन श्रुति ने अपनी बहनों को शांत किया और बोली, मुसीबत में किसी का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए।
सब ने मधु को बिल के अंदर बुलाया, उसे सूखा पत्ता ओढ़ाया और थोड़ा-सा अनाज खाने को दिया। कई दिनों बाद भोजन पाकर मधु की आंखों में आंसू आ गए।
उसने कहा, मैंने तुम्हारी मेहनत का मज़ाक उड़ाया था। आज समझ आया कि समय पर की गई मेहनत ही सबसे बड़ा धन है। तभी बूढ़े कछुए ऋषभ भी वहाँ आ पहुंचे। उन्होंने मुस्कुराकर कहा, आज तुम्हें जीवन का सबसे बड़ा पाठ मिल गया।”
मधु ने सिर झुकाकर पूछा, “क्या मैं अपनी गलती सुधार सकता हू? ऋषभ बोले, गलती हर कोई करता है, लेकिन उससे सीखने वाला ही बुद्धिमान बनता है।”
बारिश का मौसम खत्म हुआ और फिर से धूप निकल आई। जंगल में हरियाली लौट आई। इस बार सबसे पहले मधु सुबह उठकर दाने इकट्ठा करने लगा।
श्रुति ने मुस्कुराकर पूछा, “आज गाना नहीं गाओगे?मधु हँसते हुए बोला, “गाना भी गाऊंगा, लेकिन काम पूरा करने के बाद।
मेहनत का फल
अब वह रोज़ मेहनत करता, अनाज जमा करता और शाम को अपने दोस्तों के साथ गीत गाता। जंगल के सभी जानवरों ने देखा कि मधु सचमुच बदल गया है। कुछ महीनों बाद फिर सर्दियाँ आई। इस बार मधु के घर में भी पर्याप्त भोजन था। उसने सबसे पहले श्रुति और उसकी बहनों को बुलाया और कहा,आज जो कुछ मेरे पास है, वह आपकी सीख की वजह से है।
चारों चींटियाँ खुश हुईं। ऋषभ कछुए ने कहा,मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, और सही समय पर सीखी गई सीख जीवन बदल देती है। उस दिन से आनंद वन के जंगल में बच्चों को यह चींटी और टिड्डे की कहानी सुनाई जाने लगी कि मेहनत, अनुशासन और समय की कद्र करने वाला व्यक्ति कभी भूखा या असहाय नहीं रहता।
कहानी की सीख (Moral)
चींटी और टिड्डे की कहानी हमें सिखाती है,अगर आज का काम कभी कल पर मत छोड़िए। छोटी-छोटी मेहनत हर दिन करते रहने से भविष्य सुरक्षित और सुखद बनता है। जो समय की कीमत समझता है, वही कठिन दिनों में आत्मविश्वास के साथ खड़ा रहता है।
चींटी और टिड्डे की कहानी से सीखने को मिलता है,दूसरों की सफलता देखकर हँसने के बजाय उनसे सीखना चाहिए। मेहनत और अनुशासन जीवन में ऐसे बीज हैं, जिनका फल हमेशा मीठा और लंबे समय तक साथ रहने वाला होता है।
ऐसी ही चींटी और टिड्डे की कहानी देखने और पढ़ने के लिए Youtube channel @Storiesbygulabgautam और पेज www.Hindistories24.Com को भी सेव करके रखे
धन्यवाद, जय हिंद



