हाथी और चींटी की कहानी | पंचतंत्र की प्रेरणादायक हिंदी कहानी

file 000000007d1c81f89b926e951d0b8401

हाथी और चींटी की कहानी | पंचतंत्र की प्रेरणादायक हिंदी कहानी

हाथी और चींटी की कहानी

आज हम पढ़ने वाले है ,एक अनोखी कहानी एक विशाल काय हाथी और  सबसे नन्ही चींटी की, बहुत समय पहले की बात है , एक घने जंगल में एक विशाल और शक्तिशाली हाथी रहता था। उसे अपनी ताकत पर बहुत घमंड हुआ करता था। उसे लगता था उसे कोई नहीं हरा सकता है ,वो सारे जंगल में राज करता था , शेर, बन्दर और बहुत से जानवर भी उससे नहीं , उलझते थे, क्योंकि वह सबको परेशान करता था ,आते जाते किसी को भी सूंड़ से गिरा देता उसका खाना चीन लेता था ,और उसी जंगल के छोटे-छोटे जानवर उससे  बहुत ज्यादा डरते थे। हाथी अक्सर चलते समय किसी का भी रास्ता नहीं देखता था और कई बार छोटे जीवों के घर भी कुचल देता था,और बिना कुछ कहे आगे निकल जाता बिना डरे हुए।

हाथी और चींटी की कहानी

उसी जंगल में चींटियों का एक बड़ा परिवार भी रहता था। वे सारी चींटियाँ मेहनती, अनुशासित और एक-दूसरे की मदद करने वाली थीं। एक दिन हाथी ने खेल-खेल में चींटियों के बिल पर पैर रख दिया, जिससे उनका घर टूट कर बिखर गया।

उनके परिवार से चींटियों की रानी हाथी के पास गई और विनम्रता से बोली,  “हाथी भाई मैं आपसे निवेदन करती हु,कि आप हम सब चीटियों के परिवार का और कृपया हमारे घर का ध्यान रखा करो। यही आप से चाहती हूं,की हम छोटे हैं, लेकिन हमें भी जीने का उतना अधिकार है। जितना आपका जीने का अधिकार है।” फिर भी वह एक बड़े कान से सुनता और दूसरे बड़े कान से निकल देता उल्टा हाथी को कोई फर्क नहीं पड़ा और  हाथी जोर-जोर से हँसने लगा और हसकर बोला, “तुम जैसी छोटी चींटियाँ मेरा क्या बिगाड़ सकती है ?” ज्यादा ज्ञान दिया तो अभी कुचल दूंगा । रानी चींटी बिना कुछ कहे वहां से निकल गया और सारी बात अपने परिवार को बताया हाथी ने क्या कहा । कुछ दिनों बाद भी हाथी अपनी आदत नहीं बदल पाया। उसने फिर से चींटियों के बिल को नुकसान  पहुंचाया और कुचल  दिया।

छोटे छोटे कदमों से बड़ी बड़ी उपलब्धियां

अब  सारी चींटी गुस्सा हो गई और चिंता से ,सारी चींटियों ने उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया गया। और एक दिन जब हाथी नदी के किनारे  मस्त आराम कर रहा था, तभी कई चींटियाँ उसकी सूंड में घुस गईं और काटने लगी । हाथी दर्द से तड़पने लगा। उसे समझ ही नहीं आ रहा था क्या करना है और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और इधर-उधर भागने लगा।

हाथी को समझ आ गया था ,की उसने गलती कर दी है, हाथी ने चींटियों से माफी मांगी और कहा, “मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है। अब मैं कभी किसी छोटे जीव को परेशान नहीं  करूंगा, मुझे माफ कर दो।”

चींटियों ने उसकी माफी स्वीकार कर ली और उसकी सूंड से बाहर आ गईं। उस दिन के बाद हाथी सभी जानवरों के साथ प्रेम और सम्मान से रहने लगा।

हाथी और चींटी की कहानी  से सीख Moral of the Story)

– कभी भी अपनी शक्ति पर घमंड नहीं करना चाहिए।

– छोटा या बड़ा, हर जीव का सम्मान करना चाहिए।

– एकता और बुद्धिमानी से बड़ी से बड़ी ताकत को भी हराया जा सकता है।

– विनम्रता ही सच्ची महानता की पहचान है।

यह हाथी और चींटी की कहानी पंचतंत्र की प्रसिद्ध कहानी हमें सिखाती है, कि किसी भी व्यक्ति या जीव को उसकी छोटी काया देखकर कमज़ोर नहीं समझना चाहिए। बुद्धि, एकता और धैर्य के सामने केवल ताकत टिक नहीं सकती। इसलिए हमेशा दूसरों का सम्मान करें और घमंड से दूर रहें।

ऐसी ही हाथी और चींटी की कहानी | पंचतंत्र की प्रेरणादायक कहानियां देखने और पढ़ने के लिए Youtube channel @Storiesbygulabgautam और पेज www.Hindistories24.Com को भी सेव करके रखे।

हाथी और चींटी की कहानी | पंचतंत्र की प्रेरणादायक कहानी कैसी लगी  कमेंट में जरूर लिखें।

हाथी और चींटी की कहानी  आपको हमारे कैटेगरी पंचतंत्र में मिल जाएगी।

धन्यवाद, जय हिंद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 thought on “हाथी और चींटी की कहानी | पंचतंत्र की प्रेरणादायक हिंदी कहानी”

6 Yoga aasana for cough Reliver Swami Vivekanand ji Thoughts in Hindi Navratri 2025 ki exact dates & days & more संत रविदास जी की 5 बातें, जो हम सबको अपने जीवन में माननी चाहिए | sant Ravidas ji भगवान बुद्ध की 5 बातें, जो हमें अपने जीवन में ज़रूर माननी चाहिए | buddha ki bate 5 great New Year’s resolutions for 2026