सच्ची दोस्ती की कहानी: कॉलेज के 5 दोस्तों की अनोखी सीख
सच्ची दोस्ती की कहानी ये कहानी है, 5दोस्तों की जिसने जीवन जीना सिखाया।
हम सभी के कॉलेज के जीवन का ऐसा समय होता है जिसे इंसान जिंदगी भर याद रखता और रखना भी चाहता है। पढ़ाई, कैंटीन की चाय, दोस्तों के साथ मस्ती, छोटी-छोटी मस्ती और फिर कुछ ही मिनटों में दोबारा दोस्त बन जाना,ये सारी यादें जीवन का कही न कही खूबसूरत हिस्सा बन जाता हैं।
ये सच्ची दोस्ती की कहानी भी कुछ इस तरह है ,अपना सा लगेगा,ऐसे ही मुंबई के एक कॉलेज में पांच दोस्त पढ़ते थे,उनके नाम आरव, कबीर, रोहन, सिया और नेहा।

उन सबका स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था।जैसे हम सबके दोस्त होते है।
आरव पढ़ाई में बहुत अच्छा था और हर काम को समय पर पूरा करता था। कबीर थोड़ा मजाकिया और पूरे ग्रुप को हंसाता रहता था। रोहन शांत स्वभाव का था और जरूरत पड़ने पर सबसे पहले मदद के लिए आगे आता था। सिया बहुत समझदार और जिम्मेदार लड़की थी। वहीं नेहा थोड़ी भावुक थी, लेकिन दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती थी।
कॉलेज में सभी उन्हें प्यार से “पांच पांडव” कहते थे। यह से सच्ची दोस्ती की कहानी में मोड़ आता है।
कॉलेज की सबसे अच्छी दोस्ती
हर सुबह सभी कॉलेज के गेट पर समय पर मिलते थे। क्लास खत्म होने के बाद कैंटीन में बैठना उनकी रोज की आदत बन गई थी।
एक दिन कबीर ने चाय की चुस्की लेते हुए कहा, दोस्तों, हमारी दोस्ती कॉलेज खत्म होने के बाद भी ऐसी ही रहेगी ना? रोहन हंसते हुए बोला, “तू पहले अपनी कैंटीन की उधारी चुका दे भाई, फिर दोस्ती की बात करना, सभी जोर से हंस पड़े।
लेकिन नेहा ने गंभीर होकर कहा, दोस्ती सिर्फ साथ बैठकर हंसने का नाम नहीं है। असली दोस्ती तब पता चलती है जब जिंदगी मुश्किल का समय हो। उस समय किसी ने नेहा की बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें क्या पता था कि कुछ ही दिनों में उनकी दोस्ती की असली परीक्षा होने वाली थी।
Read this also….
10 Moral Stories in Hindi
अचानक आई परेशानी सच्ची दोस्ती की कहानी में
कॉलेज में वार्षिक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की घोषणा हुई। विजेता टीम को एक बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप का मौका मिलने वाला था। उन पांचों दोस्तों ने मिलकर एक प्रोजेक्ट बनाने का फैसला किया। आरव ने रिसर्च की जिम्मेदारी ली। सिया ने प्रेजेंटेशन तैयार करने का काम संभाला। कबीर और रोहन ने मॉडल बनाने की जिम्मेदारी ली। नेहा पूरी टीम के काम को एक साथ कर रही थी। सभी दिन-रात मेहनत करने लगे।
लेकिन प्रतियोगिता से केवल दस दिन पहले रोहन के पिता का अचानक एक्सीडेंट हो गया। रोहन को तुरंत अपने घर जाना पड़ा और उसने कॉलेज आना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद उसने आरव को फोन किया।
आरव, तुम लोग मेरा इंतजार मत करना। प्रोजेक्ट पूरा कर लो। मैं शायद प्रतियोगिता में नहीं आ पाऊंगा। आरव ने पूछा, तू ऐसा क्यों बोल रहा है?रोहन ने धीमी आवाज में कहा, घर की हालत ठीक नहीं है। मुझे कुछ दिनों तक पापा के साथ रहना पड़ेगा। इतना कहकर रोहन ने फोन काट दिया।
बड़ा फैसला -सच्ची दोस्ती की कहानी में
अगले दिन चारों दोस्त कैंटीन में बैठे थे। कबीर ने कहा, अब हमारे पास सिर्फ आठ दिन हैं। अगर रोहन नहीं आएगा तो प्रोजेक्ट कैसे पूरा हो पाएगा ? सिया ने कहा,“हम चार लोग मिलकर कर सकते हैं। कुछ देर तक सभी चुप रहे। फिर नेहा ने कहा, नहीं। हम लोगों की टीम हैं और हमारे नाम से ही प्रोजेक्ट जमा होगा। रोहन हमारा दोस्त है। हम उसे अकेला नहीं छोड़ सकते।
आरव ने तुरंत कहा, तुम सही कह रही हो। चारों ने उसी दिन तय किया कि वे कॉलेज के बाद रोहन के घर जाएंगे।
दोस्ती की असली परीक्षा
रोहन के घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि उसके पिता अस्पताल में थे और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रोहन ने अपने दोस्तों को देखकर पूछा, तुम लोग यहां क्यों आए हो।
कबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, हम लेने आए हैं। तुझे ,रोहन ने कहा, लेकिन मैं कॉलेज नहीं आ पाऊंगा। आरव ने उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, तुझे कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। हम काम तेरे पास लेकर आएंगे।
रोहन की आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा, लेकिन मैं तुम लोगों पर बोझ नहीं बनना चाहता। सिया ने जवाब दिया, दोस्त बोझ नहीं होते। दोस्त तो वह होते हैं जो काम को मिल बांट लेते हैं। यह सुनकर रोहन कुछ नहीं बोल पाया।
एक नई शुरुआत
अगले आठ दिनों तक चारों दोस्त कॉलेज के बाद रोहन के घर जाते रहे।आरव उसे प्रोजेक्ट का काम समझाता। सिया प्रेजेंटेशन तैयार करती। कबीर मॉडल बनाता और नेहा रोहन के परिवार के लिए जरूरी चीजें लेकर आती। रोहन भी अपनी स्थिति के बावजूद जितना संभव था, उतना काम करता रहा।
आखिरकार प्रतियोगिता का दिन आ गया। सब दोस्त कॉलेज पहुंचे। रोहन के पिता की हालत अब पहले से बेहतर थी और परिवार ने उसे प्रतियोगिता में जाने की अनुमति दे दी थी।
स्टेज पर पहुंचकर उन लोगों ने अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। प्रेजेंटेशन खत्म होने के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। कुछ देर बाद परिणाम घोषित हुआ। उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी दोस्त खुशी से एक-दूसरे को गले लगाने लगे।लेकिन कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा अभी बाकी था।
सबसे बड़ी जीत इस सच्ची दोस्ती की कहानी की
प्रतियोगिता के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने सभी दोस्त को अपने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने कहा,
तुम लोगों का प्रोजेक्ट अच्छा था, इसलिए तुम लोग जीते हो । लेकिन मैंने तुम्हारी टीम के बारे में जो जाना, उससे मुझे लगता है कि कहीं न कही तुम्हारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह ट्रॉफी नहीं है। सब एक-दूसरे की ओर देखने लगे।
प्रिंसिपल ने कहा, तुम सब लोगों ने साबित किया है, कि टीम वर्क सिर्फ काम बांटने का नाम नहीं है। असली टीम वर्क तब होता है जब किसी एक सदस्य की परेशानी को बाकी लोग अपनी परेशानी समझें और उसके परेशानिया में मदद करे।”
फिर उन्होंने रोहन की ओर देखकर कहा, और तुम्हारे दोस्तों ने जो किया, वह सच्ची दोस्ती की पहचान है। ऐसे कभी नहीं भूलना। रोहन की आंखों में फिर आंसू आ गए। उसने अपने दोस्तों से कहा, मैं जिंदगी में इस दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगा।
कबीर ने हमेशा की तरह मजाक किया, बस अब हमारी कैंटीन की उधारी मत भूलना भाई उसे दे देना। सभी हंसने लगे। कई साल बाद,कॉलेज खत्म हो गया। सभी अलग-अलग शहरों में नौकरी करने लगे। समय बीतता गया, लेकिन उनकी दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई।
हर साल वे उसी कॉलेज की कैंटीन में मिलने की कोशिश करते थे। एक दिन वे फिर उसी पुरानी टेबल पर बैठे थे। कैंटीन काफी बदल चुकी थी, लेकिन उनकी यादें बिल्कुल वैसी ही थीं।
नेहा ने कहा, याद है मैंने कहा था कि असली दोस्ती मुश्किल समय में पता चलती है? रोहन मुस्कुराया और बोला, हां, और उस दिन मुझे समझ आया था कि सच्चा दोस्त वह नहीं जो सिर्फ खुशी में आपके साथ खड़ा हो। सच्चा दोस्त वह है जो आपके मुश्किल समय में भी आपका हाथ नहीं छोड़ता।
आरव ने कहा, हम पांचों अलग-अलग हैं, लेकिन हमारी दोस्ती ने हमें हमेशा एक रखा। कबीर ने चाय उठाते हुए कहा, “तो फिर एक एक कप चाय इस दोस्ती के नाम। सभी ने हंसते हुए अपनी चाय के कप उठा लिए।
उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि कॉलेज की डिग्री, नौकरी और पैसा जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन अच्छे दोस्तों का साथ उनसे भी ज्यादा कीमती होता है ,जीवन में।
सच्ची दोस्ती की कहानी से मिलने वाली सीख
सच्ची दोस्ती सिर्फ सुख में साथ रहने या देना का नाम नहीं है। सच्चा दोस्त वही है जो आपकी परेशानी को समझे, मुश्किल समय में आपका साथ दे और आपकी सफलता को अपनी सफलता की तरह महसूस करे और हमेशा एक दूसरे के लिए तैयार रहे।
जिंदगी में बहुत से लोग हमारे साथ कुछ समय के लिए आते हैं, लेकिन जो दोस्त कठिन परिस्थितियों में भी हमारा साथ नहीं छोड़ते, वही हमारे सच्चे दोस्त होते हैं,ताकि जीवन में हमेशा जीवन मुस्कुराता रहें।
इसलिए अगर आपकी जिंदगी में ऐसा कोई सच्चा दोस्त है, तो उसकी कद्र जरूर करें,और उसके साथ मिलके जीवन जिये। क्योंकि सच्ची दोस्ती जिंदगी की उन खूबसूरत चीजों में से एक है जिसे खरीदा नहीं जा सकता, केवल निभाया जा सकता है।
Moral of the Story – सच्ची दोस्ती की कहानी
मुश्किल समय में जो दोस्त आपका हाथ थामे रखता है, वही आपका सच्चा दोस्त है।
इस सच्ची दोस्ती की कहानी से आपको कौन सा दोस्त याद आता है ,उसके बारे में जरूर बताना नीचे कमेंट में।
ऐसी ही सच्ची दोस्ती की कहानी देखने और पढ़ने के लिए Youtube channel @Storiesbygulabgautam और पेज www.Hindistories24.Com को भी सेव करके रखे
धन्यवाद,
जय हिंद