सच्चा दोस्त की दिल छू लेने वाली कहानी
सच्चे और अच्छे दोस्त की कहानी सच्चा दोस्त की दिल छू लेने वाली कहानी कहानियां तो हमने बहुत सारी सुनी…
सच्चे और अच्छे दोस्त की कहानी

सच्चा दोस्त की दिल छू लेने वाली कहानी
कहानियां तो हमने बहुत सारी सुनी लेकिन ये कहानी थोड़ी सी दिलचस्प है, ये कहानी है , आरव और नील की जिसने सिखाया कि जीवन सुंदर हो सकता है बस एक अच्छा और सच्चा दोस्त की जरूरत है,ये कहानी शुरू करने से पहले मैं चाहूंगा आप सभी अपने सबसे अच्छे दोस्त को याद करके पढ़ना जिसके आपने कभी मदद की हो या मदद लिया हो ,फिर देखना इस कहानी की भावना आपके दिल तक कैसे पहुंचती है ,तो शुरू करते है
आरव एक साधारण परिवार से था और सपने बहुत ज्यादा बड़े थे। स्कूल में वह ज़्यादा बोलता नहीं था, लेकिन मन एकदम खरा सोने जैसे साफ था। उसकी ज़िंदगी में नील नाम का दोस्त का आना एक मोड़ या कोई चमत्कार से कम नहीं था, क्योंकि वही आगे चल कर उसका सच्चा दोस्त बना। दोनों साथ बैठते, साथ पढ़ते और बिना कहे एक-दूसरे की बातें समझ लेते थे। आरव को तब नहीं पता था कि एक सच्चा दोस्त ज़िंदगी में कितना ज़रूरी होता है।
दोनों जिगरी दोस्त बन गए ,समय कैसे बिता पाता नहीं चला,कुछ समय बाद ,जब परीक्षा की बारी आई तो ,परीक्षा का दबाव आरव पर बढ़ने लगा और आरव की तबीयत बिगड़ गई, कई दोस्त दूर हो गए। मगर एक ऐसा दोस्त था नील, जो रोज़ रोज़ उसके घर आता जाता रहता, नोट्स समझाता और हिम्मत देता। उस समय आरव ने महसूस किया कि भीड़ में सिर्फ वही साथ खड़ा होता है जो सच्चा दोस्त होता है। मुश्किल वक्त में साथ देना ही सच्चा दोस्त की असली पहचान है।
परीक्षा के बाद आरव के पिता की नौकरी भी चली गई। घर में चिंता और डर का माहौल था। कई जान-पहचान वाले मदद का वादा करके गायब हो गए। नील ने चुपचाप अपनी जमा-पूंजी आरव को दे दी ताकि पालन पोषण होता रहे । उस पल आरव की आंखों में आंसू थे, क्यों कि उसने समझ लिया था कहे न कही कि एक दोस्त कभी शर्त नहीं रखता।
कॉलेज में दोनों की राहें थोड़ी अलग सी हो गईं, लेकिन दिल जुड़े रहे। आरव दिन में पढ़ता और रात में काम करता। थक कर टूट जाता तो नील का एक फोन सब ठीक कर देता। उस समय आरव को एहसास हुआ कि सच्चा दोस्त दूरी से नहीं, भरोसे से जुड़ा होता है।
एक दिन आरव की नौकरी लगभग छूट गई। किराया, जिम्मेदारी और तनाव सब एक साथ ही आ गए थे। कई लोग सलाह देने आए, परन्तु कोई साथ देने कोई नहीं आया। लेकिन नील ने अपने छोटे से कमरे में आरव के लिए जगह बना दी। आरव ने जाना कि सच्चा दोस्त और सच्चा साथी वही है जो अपना आराम भी बांट लेता है ।
वक्त बीतता गया ,धीरे-धीरे हालात बदले। आरव को नई नौकरी मिली। पहली सैलरी लेकर वह नील के पास पहुंचा और पैसे लौटाने की बात की। नील मुस्कुराया और मना कर दिया। उस मुस्कान में अपना पन था, क्योंकि सच्चा दोस्त देने लेने के बाद हिसाब नहीं करते है।वो अपना अहसान नहीं जताते है।
समय के साथ आरव सफल बन गया। एक मंच पर उसने अपनी कामयाबी का श्रेय नील को दिया।
भीड़ तालियां बजा रही थी, लेकिन आरव कही न कही जानता था, कि सच्चा दोस्त हमेशा परदे के पीछे रहकर चमक देता है।
सफलता में भी जिसने हाथ थामा, वही असली सच्चा दोस्त होता है।
ज़िंदगी में बहुत से लोग मिलते हैं, लेकिन जो मुश्किल में भी साथ खड़ा रहे, वही सच्चा दोस्त होता है। पैसा, पद और पहचान बदल सकती है, पर सच्ची दोस्ती नहीं। जब हालात परीक्षा लें, तब पहचानिए कि आपका सच्चा दोस्त कौन है।
नैतिक शिक्षा –
“सच्चे और अच्छे दोस्तों को हमेशा संभालकर रखना चाहिए”
ऐसी ही कहानियां देखने और पढ़ने के लिए Youtube channel @Storiesbygulabgautam और पेज www.Hindistories24.Com को भी सेव करके रखे।
धन्यवाद, जय हिंद

Ye page mujhe bachpan ki kahaniyon ki yaad dilata hai jise bachpan me ham kahni padhte the