जंगल के चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत | Panchatantra Friendship Story in Hindi
विंध्य वन की सबसे अनोखी दोस्ती
ये कहानी उन चार दोस्तों को कि है, जिन्होंने जीवन मार्ग बताया,बहुत समय पहले विंध्य वन एक बहुत घना जंगल था ,उस जंगल में एक ऐसी दोस्ती की कहानी मशहूर थी, जिसकी मिसाल पूरा जंगल देता था। उस दोस्ती के चार साथी थे। उन चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत कहानी लिखी।
उनके नाम कुछ इस प्रकार थे,शेरू नाम का शेर, हरि नाम का हिरण, मोहन नाम का बंदर और माधव नाम का कछुआ। चारों अलग थे, लेकिन सबका दिल एक था।
चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत – पंचतंत्र की नई दोस्ती की कहानी
हर सुबह सूरज की पहली किरण पड़ते ही चारों नदी किनारे मिलते। मोहन सबसे पहले पेड़ों से मीठे फल तोड़कर लाता, हरि को ताज़ी घास की तलाश रहती, माधव नदी से ठंडा पानी लाता और शेरू सबकी सुरक्षा करता।
एक दिन मोहन मस्ती करते हुए बोला, अगर हम चारों एक जैसे होते, तो दोस्ती इतनी मज़ेदार कैसे होती?
माधव मुस्कुराया और बोला, असली दोस्ती अलग होने पर भी साथ रहने का नाम है। चारों खिल खिलाकर हंसने लगे।
एक अनजान मेहमान की एंट्री
कुछ दिनों बाद जंगल में एक चालाक लोमड़ी आई। उसका नाम था, चंद्रा। उसने देखा कि पूरे जंगल में इन चार दोस्तों की बहुत ही ज्यादा इज़्ज़त होती है। चंद्रा ने मन ही मन सोचा, अगर इनकी दोस्ती टूट जाए, तो जंगल में मेरी चालाकी सबसे बड़ी बन जाएगी,चारो तरफ मेरी वाहवाही होगी।
वह मीठी बातें करने लगी। कभी हरि से कहती, तुम सबसे तेज़ हो, तुम्हें शेरू की क्या ज़रूरत? और कभी मोहन से कहती, तुम्हारी वजह से ही सब खुश रहते हैं। धीरे-धीरे वह चारों के मन में शक का छोटा-सा बीज बोने लगी।
चंद्रा लोमड़ी ने सिखाया और नींव रखा इन चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत का।
पहली बार दोस्ती में आई दरार
एक सुबह मोहन फल लेकर आया तो देखा कि कुछ फल गायब हैं।
वह बोला, कहीं हरि ने पहले ही खा तो नहीं लिए? हरि को यह बात बुरी लगी। उसने कहा, मैंने हाथ भी नहीं लगाया। शेरू दोनों को शांत कराने लगा, लेकिन पहली बार चारों बिना मुस्कुराए अपने-अपने रास्ते चले गए।
क्योंकि चंद्रा लोमड़ी पेड़ के पीछे खड़ी होकर मज़े ले रही थी।
शक का बीज धीरे-धीरे बड़ा होने लगा
अगले कुछ दिनों में जंगल का माहौल बदल सा गया। पहले जहा चारों दोस्त साथ बैठकर खाना खाते थे, अब सब चुपचाप अपने-अपने काम में लग जाते। चंद्रा रोज़ किसी न किसी के कान भर देती।
एक दिन उसने हरि से कहा, कल मैंने शेरू को कहते सुना कि हिरण हमेशा मुसीबत बन जाते हैं। हरि का दिल टूट गया। दूसरी तरफ मोहन से बोली, तुम्हारी मेहनत का कोई सम्मान ही नहीं करता।
मोहन भी उदास हो गया। बिना सच जाने चारों के बीच मन मुटाव बढ़ने लगा।
माधव को कुछ अजीब महसूस हुआ
इस सबके किसी को एहसास हुआ ,कुछ तो गड़बड़ है ,वो था माधव ,माधव सबसे शांत था। उसने देखा कि सभी दोस्त पहले जैसे नहीं रहे। उसे समझ आ गया कि कोई न कोई चाल ज़रूर चल रहा है। उस रात उसने नदी किनारे बैठकर बहुत देर तक सोचा। तभी उसे झाड़ियों के पीछे किसी की आवाज़ सुनाई दी। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ा और देखा कि चंद्रा लोमड़ी खुद से बाते कर रही थी, बस थोड़ा और फिर इन चारों की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
अब माधव सब समझ आ गया था, लेकिन उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। उसने पहले सच साबित करने की ठानी।
अब जंगल पर आया बड़ा संकट
अगली सुबह कुछ ऐसा होने वाला था किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पूरे जंगल में अफरा-तफरी मच गई। क्यों कि कोई शिकारी जंगल में जाल और पिंजरे लेकर आ गए थे। डर के मारे सारे जानवर इधर-उधर भागने लगे।
हरि भागते-भागते एक बड़े जाल में फंस गया। उसकी दर्द भरी आवाज़ पूरे जंगल में गूंज उठी।सबसे पहले मोहन पहुंचा, लेकिन अकेले जाल नहीं काट पाया। शेरू भी आ गया, पर उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे।
यहाँ से शुरू हुआ, चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत का सफ़र,तभी माधव को तरकीब सूझी क्यों न ऐसे मौके पर चौका मारा जाए,माधव ने बोला,आज अगर हम अलग-अलग रहे, तो हरि कभी नहीं बचेगा।और शायद हम भी पकड़े जा सकते है। अब सब को समझ आ रहा था ,तीनों एक-दूसरे की तरफ देखने लगे। उन्हें पहली बार अपनी गलती का एहसास होने लगा।
जब दोस्ती ने डर को हरा दिया
उधर हरि जाल में बुरी तरह फंसा हुआ था। उसकी सांसे तेज़ चल रही थीं। कांपती आवाज में उसने कहा, अगर आज तुम लोग नहीं आए होते, तो शायद मैं बच नहीं पाता। मुझे ये लोग पकड़ कर ले जाते।
शेरू की आँखें भर आईं। उसे अपनी नाराज़गी याद आई और पछतावा होने लगा। माधव बोला, अभी पछताने का समय नहीं, मिलकर काम करने का समय है। मिलकर काम करेंगे तो सब ठीक हो सकता है।
मोहन तुरंत पेड़ पर चढ़ गया और मज़बूत बेलें नीचे फेंकने लगा। माधव अपने नुकीले दांतों से जाल को काटने लगा। शेरू पूरी ताकत से जाल को खींचने लगा ताकि हरि को थोड़ा सहारा मिल सके।
कुछ ही मिनटों में जाल ढीला पड़ गया और हरि बाहर निकल आया। और सबकी मेहनत रंग लाई,चारों ने राहत की सांस ली। कई दिनों बाद वे फिर एक-दूसरे के गले लगे।सबका मन हल्का लग रहा था। उन चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत हुई।
चंद्रा की चाल सबके सामने आ गई
अब सबको कुछ एहसास हो रहा था,की कोई कुछ लगता गलत कर रहा है,उसी समय झाड़ियों के पीछे छिपी चंद्रा लोमड़ी यह सब देख रही थी। उसे उम्मीद नहीं थी, कि सारे दोस्त फिर से एक हो जाएंगे।
माधव ने जोर आवाज़ में कहा, अब बाहर आ जाओ,चंद्रा। हमने तुम्हारी सारी बातें सुन ली हैं। चंद्रा घबरा गई। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन शेरू उसके सामने खड़ा हो गया।
माधव ने सबको बताया कि कैसे चंद्रा अलग-अलग बातें कहकर उनके मन में शक पैदा कर रही थी।
हरि ने सिर झुकाकर कहा, हमने बिना सच जाने एक-दूसरे पर शक किया। यही हमारी सबसे बड़ी गलती थी। मोहन बोला, आज समझ आया कि अफवाह दोस्ती की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत हुई।
अब चंद्रा लोमड़ी को लगा ,जंगल से चले जाना ही ठीक है और अपनी गलती मानकर जंगल छोड़कर चली गई।
दोस्ती पहले से भी मजबूत बन गई
उस शाम सभी चारों दोस्त फिर से नदी किनारे बैठे। सूरज ढल रहा था और नदी का पानी सुनहरा दिख रहा था।
शेरू मुस्कुराकर बोला, आज हमने सिर्फ हरि को नहीं बचाया, अपनी दोस्ती भी बचा ली। माधव ने दूसरी बार कहा, जिस दोस्ती की नींव भरोसे पर होती है, उसे कोई चालाक इंसान नहीं तोड़ सकता।
चारों ने एक वादा किया,अब कभी किसी तीसरे की बात पर भरोसा करने से पहले एक-दूसरे से सच ज़रूर पूछेंगे। उसके बाद ही फैसला करेंगे
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे -चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत
अगली सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के साथ हुई,आज विंध्य वन में पहले जैसा खुशहाल माहौल दिखाई दे रहा था। जंगल की रौनक लौट आई और नदी किनारे फिर से चारों दोस्तों की हंसी मस्ती हो रही थी।सब खुश थे।
जंगल के सभी जानवर इकट्ठा हुए। बूढ़े हाथी गजराज ने कहा, आज तुम चारों इस जंगल जी जान हो तुम चारों ने पूरे जंगल को सबसे बड़ा पाठ सिखाया है। ताकत, गति, फुर्ती और बुद्धि अलग-अलग थीं, लेकिन जीत तब मिली ,जब तुम सब एक हो गए।
शेरू ने मुस्कुराकर कहा,अगर माधव को सच का पता नहीं लगाता, तो हम अपनी दोस्ती खो देते। हरि बोला, और अगर मोहन हार मान लेता, तो मैं जाल से बाहर नहीं आ पाता।
मोहन हंसकर बोला भाई, दोस्ती में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। हर दोस्त की अपनी अहमियत होती है। हर दोस्त जरूरी होता है।
माधव ने शांत स्वर में कहा, भरोसा हर रिश्ते की सबसे मजबूत डोरी होती है। जब यह डोरी टूटती है, तो रिश्ता भी कमजोर हो जाता है।
उस दिन चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत को सफल बनाया।
उस दिन से जंगल में एक नया नियम बना,कोई भी बात सुनकर विश्वास करने से पहले अपने दोस्त से सच ज़रूर पूछो। नहीं तो उसे जंगल से निकल दिया जाएगा।
आज की ज़िंदगी में इस कहानी का मतलब
यह कहानी सिर्फ जंगल की नहीं, हमारी ज़िंदगी की भी है। आज सोशल मीडिया, ऑफिस, स्कूल या परिवार में कई बार लोग आधी-अधूरी बातें सुनकर गलतफहमी पाल लेते हैं। छोटी-सी अफवाह अच्छे रिश्तों को भी तोड़ सकती है। न जाने कितने लोगों की जिंदगी बरबाद हो गई।
चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत जैसे इस कहानी में किसी के वजह से सब बिगड़ गया वैसा न हो इसीलिए, अगर किसी दोस्त, भाई, बहन या साथी के बारे में कुछ सुनें, तो पहले उससे से बात करें और अपनी परेशानी बताओ एक दूसरे से । बातचीत कई बार ऐसी गलत काम खत्म कर देती है जो चुप्पी कभी नहीं कर सकती।
याद रखिए: चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत इसीलिए हुआ कि सच्ची दोस्ती वही है जो मुश्किल समय में साथ खड़ी रहे और सच पर भरोसा करे, अफवाह पर नहीं। हर समय आपने साथ रहे।
कहानी चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत से मिलने वाली सीख (Moral)
सच्ची दोस्ती भरोसे पर टिकी होती है। अफवाह और शक रिश्तों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। हर व्यक्ति की अलग क्षमता ,अलग ताकत है सब मिलकर बड़ी जीत दिलाती है, समस्या आने पर बातचीत करना सबसे अच्छा समाधान है। जीवन सुंदर बन जाता है।
FAQ (चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत)
1. इस चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत पंचतंत्र कहानी की मुख्य सीख क्या है?
इस कहानी की मुख्य सीख है कि भरोसा, एकता और खुलकर बातचीत सच्ची दोस्ती की नींव हैं।
2.इस चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत कहानी के चार मुख्य पात्र कौन हैं?
शेरू (शेर), हरि (हिरण), मोहन (बंदर) और माधव (कछुआ)।
3.चंद्रा लोमड़ी ने क्या गलती की?
उसने झूठ और अफवाह फैलाकर दोस्तों की दोस्ती तोड़ने की कोशिश की।
4.बच्चों को इस चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत कहानी से क्या सीख मिलती है?
बच्चे सीखते हैं कि दोस्त की बात पहले सुननी चाहिए, दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए।
5.यह चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत कहानी आज के समय में क्यों महत्वपूर्ण है?
क्योंकि आज भी नकारात्मकता रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, और विश्वास व संवाद उन्हें बचाते हैं।
ऐसी ही चार दोस्तों की सबसे बड़ी जीत और कहानियां देखने और पढ़ने के लिए Youtube channel @Storiesbygulabgautam और पेज www.Hindistories24.Com को भी सेव करके रखे
धन्यवाद, जय हिंद